Maha Shivratri 2021 Date, Puja Vidhi : महाशिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2021 Date Puja Vidhi Puja Muhurat

Maha Shivratri 2021 Date in India, Puja Vidhi, Muhurat (महाशिवरात्रि कब है): महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2021) का पर्व आने को है। हर जगह शिव भक्त कावड़ यात्रा करते हुए दिखने लगे हैं। भक्तजन गंगाजल लाकर भगवान शिव पर चढ़ाते हैं।

शिवरात्रि (MahaShivratri 2021) का पर्व भक्ति एवं शक्ति के मिलन का पर्व है ऐसी मान्यता है कि शिव एवं पार्वती का इस दिन विवाह
संपन्न हुआ था।

कब है महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2021):

Maha Shivratri 2021 Date, Puja Vidhi: इस बार 2021 में महाशिवरात्रि 11 मार्च गुरुवार को पड़ रही है। इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) के दिन यह अद्भुत संयोग बन रहा है कि महाशिवरात्रि पर सुबह 9:15 तक शिव योग भी बना रहेगा। अतः पूजा-अर्चना अत्यंत कल्याणकारी रहेगी।

शिवरात्रि (Maha Shivratri 2021) सरल पूजा विधि एवं मंत्र :

1. सुबह स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहने।

2. जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर, शिव मंदिर में जाकर, सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का तत्पश्चात भगवान शिव एवं मां गौरी का अभिषेक करें अगर संभव है तो पूरे शिव-परिवार पर ही जल चढ़ाएं।

3. इसके बाद भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं एवं उन्हें फल, फूल, बेर बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करें। स्त्रियों को मां गौरी को सिंदूर एवं मेहंदी अर्पित करनी चाहिए।

4. ओम् नमः शिवाय इस पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जाप करें। यह जाप आप अपनी सुविधानुसार मंदिर अथवा घर कहीं भी कर सकते हैं। इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं ओम् नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप (with counting)। जिससे आप कहीं भी, कैसे भी, इस मंत्र का जाप आसानी से कर सकते हैं :

5. इस दिन भक्तगण पूरे दिन फलाहार करते हैं और उपवास रखते हैं।

6.अगर आपके घर के पास शिव मंदिर नहीं है तो आप यही सारी प्रक्रिया घर पर भी संपन्न कर सकते हैं इस प्रकार भगवान शिव का ध्यान करते हुए, अपने व्रत को पूर्ण करें और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करें।

Read Also:- ROAD SAFETY WORLD SAFETY 2021

About LNH Team

Latestnewshub.in is your news, entertainment, TV Coverages, Latest Khabar, Breaking news of India, World, Sports, Entertainment News, Celebrity News and much more.

View all posts by LNH Team →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *